नई दिल्ली। सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप में एक नया फीचर ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ लॉन्च किया है। जिसकी मदद से अब आप एक ही UPI ID का इस्तेमाल एक से ज्यादा मोबाइल में कर सकते हैं। जिससे डिजिटल लेन-देन करना और भी आसान हो जाएगा। इसे NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की ओर से लॉन्च किया गया है। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने UPI यूजर्स के लिए UPI Circle फीचर में कई सुविधाएं मुहैया कराई हैं। बैंक अकाउंट नहीं होने पर भी UPI से जरिए पेमेंट कर सकते हैं। ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ को एक्टिवेट करके आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा व्यक्तियों को ऐड कर पाएंगे। ऐड किए गए सभी लोग आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर पाएंगे।