14-03-2025 10:46:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

भोपाल राजधानी में वायु प्रदूषण को देखते हुए शहर के तीन विश्राम घाट-भदभदा, छोला, सुभाष नगर में अंतिम संस्कार के लिए पेड़ की लकड़ी के बजाय गाय के गोबर से बनी लकड़ी (गो कास्ट) का उपयोग किया जा रहा है। रोजाना इन विश्राम घाटों में करीब 60 दाह संस्कार होते हैं। इनमें से 18 में गो कास्ट का उपयोग हो रहा है। वजह पर्याप्त गो कास्ट की अनुपलब्धता है। अब तक तीनों विश्राम घाट पर दाह संस्कार मेें 600 क्विंटल गो-कास्ट का उपयोग किया जा चुका है।

110 क्विंटल गोबर से बनती है एक क्विंटल लकड़ी

हलाली डेम के पास ब्रजमोहन रामकली गोशाला, रातीबड़ स्थित बिरोले गोशाला, रायसेन रोड स्थित महा मत्युंजय गोशाला और विदिशा रोड स्थित जीव दया गोशाला में गोबर से लकड़ी बनाई जा रही है। रामकली गोशाला के संचालक प्रहलाद दास मंगल ने बताया कि 110 किलो गोबर से एक क्विंटल लकड़ी तैयार होती है। रोजाना 10 से 15 क्विंटल लकड़ी तैयार हो रही है। चारों गोशालाओं में रोज 35 क्विंटल लकड़ी बन रही है। एक क्विंटल गो- कास्ट की कीमत 500 रुपए है।

कम होता है प्रदूषण, अच्छी तरह जलती भी है

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के वैज्ञानिक और आउट स्टैंडिंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. योगेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि लकड़ी जलने से कार्बन डाय आॅक्साइड, सल्फर डाय आॅक्साइड और नाइट्रोजन डाय आॅक्साइड गैस निकलती है। लकड़ी गीली होने पर यह कार्बन डाय आॅक्साइड के साथ आॅक्सीजन भी सोखती है। धुआं भी अधिक निकलता है। इससे प्रदूषण बढ़ता है। वहीं गो कास्ट से गैसें कम निकलती हैं और प्रदूषण कम होता है। उन्होंने बताया कि लकड़ी की ज्वलनशीलता 2200 से 2600 केएल (कैलोरी) प्रति किलो होती है, वहीं गो कास्ट की ज्वलनशीलता 3800 से 4200 केएल प्रति किलो रहती है।

लकड़ी की खपत घटी

पहले तीनों विश्राम घाटों पर रोजाना 60 से अधिक दाह संस्कार में 170 क्विंटल से अधिक लकड़ी का इस्तेमाल होता था। गो कास्ट के उपयोग से लकड़ी की खपत घटकर 120 क्विंटल तक पहुंच गई है। पेड़ की लकड़ी के उपयोग से अधिक मात्रा में धुआं हवा में मिलता था, वह भी घट गया है।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.