14-03-2025 10:40:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

इंदौर  ।  भाजपा के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से शुरू किए गए ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’अभियान 12 फरवरी के बाद शुरू होगा। इससे पूर्व टोलियों का गठन पूर्ण करने के निर्देश सोमवार को आयोजित बैठक में संभागीय प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने दिए। इस संबंध में आयोजित बैठक में एक बार फिर कार्यकर्ताओं को सक्रिय हो जाने और चुनाव में जुट जाने को कहा गया। बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव कड़ी परीक्षा की घड़ी है। सभी पूर्णत: सक्रिय हों और ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान चलाएं। कार्यकर्ता अपनी विधानसभा क्षेत्र में 12 फरवरी से 2 मार्च तक प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को चलाएं। बूथ के अंतर्गत आने वाले परिवारों को इस अभियान से जोड़ें और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करें। घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं और मोदी सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएं। संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से करें। 12 फरवरी से पहले अपनी टोली का निर्माण कर लें ताकि कार्यक्रमों में सभी की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके। इसके बाद युवा संसद, प्रबुद्ध सम्मेलन, सैनिक सम्मान, मेरा परिवार भाजपा परिवार, लाभार्थी संपर्क अभियान, कमल ज्योति, बाइक रैली, समर्पण दिवस आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। अभियान के संभागीय प्रभारी शंकर लालवानी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के निर्वहन में हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। चुनाव बड़ी चुनौती है और कोशिश करेंगे कि पूरे संभाग की सभी सीटों पर विजय हासिल करें। बैठक को गोपालसिंह चौधरी, निरंजनसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। स्वागत प्रेमनारायण पटेल, सतीश शर्मा, शंकर यादव, गुमानसिंह पंवार, सतीश कौशल ने किया। संचालन कैलाश यादव ने किया।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.